फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : After the dispute, the wife went to her maternal home, then the young man hanged himself.

कानपुर देहात : विवाद के बाद पत्नी चली गई मायके तो युवक ने लगा ली फांसी

Sun, 05 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : After the dispute, the wife went to her maternal home, then the young man hanged himself.
सरवनखेड़ा। गजनेर थानाक्षेत्र के डूडा देव गांव में शुक्रवार को विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई तो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

डूडा देव गांव निवासी कुंदन उर्फ विजय नारायण (32) का शुक्रवार को पत्नी रेखा से विवाद हो गया। इसके बाद कुंदन गजनेर चला गया। उधर, रेखा ने मायके नारायणपुर में फोन करके पति से विवाद की बात बता दी।
विज्ञापन

इस पर पिता व परिजन उसको साथ लेकर चले गए। देर शाम घर लौटने पर विजय ने रेखा को फोन किया। फोन पर दोनों की काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद कुंदन अपने कमरे में चला गया और छत पर लगी लोहे की पाइप में पत्नी की साड़ी से फंदा डाल फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मां शीला कमरे में पहुंची, तो बेटे को फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed