फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : After Akhilesh's public meeting, the crowd that came out on the road got jammed

कानपुर देहात : अखिलेश की जनसभा के बाद सड़क पर निकली भीड़ तो लगा जाम

Thu, 17 Feb 2022 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : After Akhilesh's public meeting, the crowd that came out on the road got jammed
जनसभा के बाद मुख्यालय रोड़ पर लगा जाम व फंसे वाहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित जनसभा स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई थी। इसके आगे कार्यकर्ताओं को पैदल जाने की इजाजत थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाकर कार्यक्रम स्थल के पास वाहन लेकर पहुंचे। जनसभा के बाद सड़क पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा तो माती मुख्यालय के आसपास जाम लगा रहा। एंबुलेंस व प्रेक्षकों के वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

माती में जनसभा को संबोधित करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए समर्थक उमड़े। इस दौरान समर्थक पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाकर वाहन लेकर जनसभा स्थल तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिलेश के जाने के बाद समर्थक भी वापस होने लगे। सड़क पर कार्यकर्ताओं का हुजूम निकला तो जाम लग गया। माती ओवर ब्रिज के आसपास सर्विस लेन व मुख्यालय रोड में वाहनों की कतार नजर आई।
इस मार्ग में एंबुलेंस व अफसरों की गाड़ियां भी फंसी रहीं। बड़ी संख्या में वाहन माती रोड में पहुंचे तो वहां भी जाम लग गया। वाहनों के आड़े तिरछे होने पर करीब एक घंटे से अधिक लोग परेशान रहे। इससे अस्पताल, तहसील जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

वहीं अखिलेश के जाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने होर्डिंग फाड़ कर लकड़ी समेटना शुरू कर दिया। उधर, अखिलेश यादव को देखने के लिए कार्यकर्ता हाईवे के ओवर ब्रिज पर भी जुटे रहे। वहां पुलिस कर्मियों को लोगों को हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed