फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : After a dispute with the family, the young man hanged himself, came to the village on June 11

कानपुर देहात : परिजनों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, 11 जून को आया था गांव

Wed, 15 Jun 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : After a dispute with the family, the young man hanged himself, came to the village on June 11
रोते बिलखते भूपेंद्र के परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। जिगना गांव में परिजनों से विवाद के बाद सोमवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलपुर के जिगना गांव निवासी अमर सिंह का छोटा बेटा भूपेंद्र सिंह (28) वाराणसी में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

11 जून को वह छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार देर शाम उसका किसी बात पर परिवार के लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद से वह नाराज चल रहा था। सोमवार देर रात भूपेंद्र सिंह ने घर के बहार मवेशियों के बाड़े में लगे पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

परिजनों की सुबह नींद खुली तो भूपेंद्र का शव फंदे से लटका देख हड़कंप मच गया। पिता अमर सिंह. बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह और शंकर सिंह बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा नियाज हैदर ने बताया कि अमर सिंह ने बेटे के फांसी लगाने की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया घरवालों से विवाद के चलते भूपेंद्र के जान देने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed