फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: After a dispute with daughter and son-in-law, body of a woman found hanging in the house

Kanpur Dehat : बेटी व दमाद से विवाद के बाद घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 26 Aug 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: After a dispute with daughter and son-in-law, body of a woman found hanging in the house
रसूलाबाद में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। अलीपुर रामहार के मजरा रामपुर में बुधवार की रात महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के अनुसार रात में महिला का बेटी व दामाद से किसी बात पर विवाद हुआ था। शायद इसी के बाद महिला ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

अलीपुर रामहार के मजरा रामपुर निवासी प्रेमा देवी (70) का शव गुरुवार को घर में दीवार पर लगे लोहे के कड़े में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला की बेटी गुलरियापुरवा बिधूना जिला औरैया निवासी आशा रानी व उसके पति दर्शन लाल उसी के साथ रहते हैं। बुधवार की रात में प्रेमा देवी का बेटी और दामाद से किसी बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुरुवार सुबह प्रेमा का शव फंदे से लटका मिला। कार्यवाहक थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि प्रेेमा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed