फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident Trader who stopped to relieve himself run over by a tractor dies on the spot

Kanpur Dehat: झांसी-कानपुर हाईवे पर हादसा, लघुशंका के लिए रुके व्यापारी को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Fri, 08 May 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 08 May 2026 02:47 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: हमीरपुर के राठ से लौट रहे रूरा के व्यापारी की भोगनीपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हाईवे किनारे रुकने के दौरान पीछे से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया और खड्ड में जा गिरा।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident Trader who stopped to relieve himself run over by a tractor dies on the spot
मृतक की फाइल फोटो और खड्ड में गिरा ट्रैक्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे किनारे लघुशंका के लिए रुके बाइक सवार व्यापारी को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के गुलाबपुर भौरा निवासी महेंद्र सिंह (57) गांव के ही वकील सिंह के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से हमीरपुर के राठ से लौट रहे थे। पिपरी और चौरा के बीच हाईवे किनारे दोनों लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महेंद्र सिंह को टक्कर मार दी और खड्ड में जा गिरा।

विज्ञापन
Trending Videos

जांच में जुटी पुलिस
हादसे में महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथी वकील सिंह ने बताया कि दोनों बाल का कारोबार करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी पुष्पा समेत चार पुत्र लवकुश, नीरज, अंकुश और सोनू को छोड़ गए हैं। अपराध निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed