{"_id":"680f0eec35d7d1cd37037438","slug":"kanpur-dehat-accident-high-speed-janrath-bus-collides-with-truck-one-dead-23-injured-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat Accident: चालक को झपकी आने से डंपर से भिड़ी बस, दो की मौत, 26 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat Accident: चालक को झपकी आने से डंपर से भिड़ी बस, दो की मौत, 26 यात्री घायल
Mon, 28 Apr 2025 10:45 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:45 AM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घटना का बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-इटावा हाईवे पर आगरा से वाराणसी जा रही रोडवेज डिपो की जनरथ बस रनियां के पास डंपर में पीछे से जा टकरा गई। हादसे में बस चालक हाथरस निवासी जगवीर सिंह और यात्री आगरा निवासी राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। 26 यात्री घायल हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। छह की हालत गंभीर होने पर हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। माना जा रहा कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रविवार की रात एक बजे के करीब ताज डिपो आगरा की बस रनियां थाना क्षेत्र के चिराना पुल के ऊपर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक जगवीर सिंह (50) निवासी हाथरस और बस की केबिन में सवार सहयोगी चालक भूपेंद्र सिंह (52) निवासी बिंदु कटरा टुकपुरा आगरा, परिचालक अनिल कुमार (30) डीह राजस्थान केबिन में फंस गए। बस में सवार 26 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
टक्कर से हुई आवाज सुन पीछे की ओर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रनियां, अकबरपुर थाना पुलिस के साथ सीओ प्रिया सिंह मौके पर पहुंचीं। केबिन में फंसे चालक व अन्य यात्रियों को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इमरजेंसी में डॉ. श्रीप्रकाश ने राजेंद्र प्रसाद (60) निवासी रंजीतपुरा आगरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जगवीर सिंह, नरसिंह, शमां बेगम, सलीम, मोहम्मद एहतेशाम, अलशिफा, शिवराज सिंह को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचने पर बस चालक जगवीर सिंह की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
कानपुर देहात सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी पर एडीएम अवनीश कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी अरविंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती मरीजों से घटना की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश सीएमएस डॉ. वंदना सिंह को दिए। बस के परिचालक अनिल ने बताया कि बस में 28 लोग सवार थे। यात्री सीतेश निवासी बलिया ने बताया कि वह चालक के पीछे की सीट के पास बैठे थे। बताया कि ऐसा लगा कि चालक को झपकी आई, उसे झटका लगा और बस देखते ही देखते आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह यात्री हुए घायल
1. मोहम्मद सलीम (48) पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी जूही थाना किदवई नगर कानपुर नगर
2. शमां बेगम (40) पत्नी मोहम्मद सलीम निवासी जूही थाना किदवई नगर कानपुर नगर
3.मोहम्मद एहतशाम (18) पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी जूही, किदवाई नगर कानपुर
4.अलशिफा (16) पुत्री मोहम्मद सलीम निवासी जूही, किदवाई नगर कानपुर
5. गौरव शर्मा (26) पुत्र मदनलाल निवासी न्यू जनता कॉलोनी आगरा
6. मुकेश सिंह (24) पुत्र बलबीर सिंह निवासी ग्राम धामसैनी थाना औरैया
7. नरसिंह यादव (30) पुत्र तिलकधारी निवासी मोहर पट्टी, देवरिया
8. मिस्फा (12) पुत्री मोहम्मद सलीम निवासी जूही थाना किदवई नगर कानपुर नगर
9. अनिल कुमार (35) पुत्र रमन सिंह निवासी बैठाना थाना डीग राजस्थान
10.भूपेंद्र सिंह (52) पुत्र रोशन लाल निवासी बिंदु कटरा टुकपुरा आगरा
11. शिवराज सिंह (55) पुत्र नाथूराम निवासी जगदंबा रोड थाना ट्रांसपोर्ट नगर जनपद आगरा
12. अयान जायसवाल (24) पुत्र पंकज जयसवाल निवासी नारू रोड पटना बिहार
13. समीर खान (25) पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी फेस-1 आगरा
14. क्षमापति (43) पुत्र प्रहलाद पटेल निवासी दीपकपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
15.रविंद्र दीक्षित (40) पुत्र गंगाधर दीक्षित निवासी कीरत थाना अछनेरा जनपद आगरा
16. कन्हैयालाल (60) पुत्र लाडली प्रसाद निवासी कोयलापुर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा
17.ब्रह्मानंद शर्मा (45) पुत्र लक्ष्मी चंद्र निवासी किसनी थाना किसनी मैनपुरी
18. संजीव कुमार यादव (45) पुत्र सूबेदार निवासी आवास विकास कल्याणपुर थाना कल्याणपुर कानपुर
19. इंतियाज (32) पुत्र शहाबुद्दीन निवासी इटावा
20. सीतेश चौहान (23) पुत्र हरि गोविंद चौहान निवासी सोनाडीह थाना उभाव जिला बलिया
21.नरेश परासन (45)पुत्र राम रतन निवासी नगला अजीत थाना जगदीशपुर जिला आगरा
22. लुकैया खातून पत्नी जमील खान निवासी ट्रांसजमुना कॉलोनी फेस 2 थाना हिड़मतदौला जनपद आगरा
23. संदीप (50) पुत्र कमलाकर रावत निवासी सिकरी थाना कैंट वाराणसी
24. रणजीत सिंह(48)पुत्र वंशीधर निवासी बरुआ नदी थाना किशनी जनपद मैनपुरी
25. प्रमोद (30) पुत्र बांकेलाल निवासी फाफामऊ जनपद प्रयागराज
26.मीना देवी (28) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी फाफामऊ थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज

घटनाक्रम
01:05 बजे के करीब हुआ हादसा
1:15 बजे रनियां पुलिस मौके पर पहुंची
1:25 बजे घायलों को निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया
1: 35 बजे केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया
1:40 बजे के करीब पुलिस व प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे
2:30 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान टीम के साथ पहुंचे
3:00 बजे एसपी घायलों का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे।
3: 35 बजे के करीब सीएमओ डॉ. एके सिंह पहुंचे
3:55 बजे तक गंभीर घायल हैलट रेफर