फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident, Granddaughter, grandmother and cousin grandmother crushed by uncontrolled car, two died

कार पर सवार होकर आया 'यमराज': दो नानी...एक नातिन को कुचला; बेटी की मौत पर बोली मां- 'मुझसे बड़ी गलती हो गई'

Mon, 30 Oct 2023 05:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Oct 2023 05:43 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: थाना प्रभारी ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident, Granddaughter, grandmother and cousin grandmother crushed by uncontrolled car, two died
kanpur dehat accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के भौंरा गांव में शनिवार रात टेसू झुंझिया का विवाह देख रही नातिन, नानी व चचेरी नानी को बेकाबू कार ने कुचल दिया। नातिन व चचेरी नानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नानी की हालत नाजुक है। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर टेसू झुंझिया के विवाह के बाद लग्न शुरू हो जाती हैं। टेसू झुंझिया का विवाह धूमधाम से मनाने की परंपरा है। इसी को लेकर भौंरा गांव में शनिवार रात में रिंद नदी के पास टेसू और झुंझिया विवाह आयोजन हो रहा था। इसमें गांव के लोग काफी संख्या में शामिल थे।
विज्ञापन

महिलाएं व बच्चे भी मौजूद थे। रामकली (55) नातिन हिमांशी (4) के साथ गई थी। रामकली के देवर रामबली की पत्नी रामप्यारी (53) भी यहां टेस झुंझिया का विवाह देख रही थीं। टेसू की बरात में शामिल लोग नाच रहे थे। बरात में शामिल लोग पैदल चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक कार लेकर फरार हो गया
इसी दौरान बेकाबू कार ने रामकली, हिमांशी व रामप्यारी को कुचल दिया। चपेट में आकर गांव की सविता भी घायल हो गई। हादसे के बाद बैंड़बाजे बंद हो गए। इधर चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में मौके पर ही रामप्यारी व हिमांशी की मौत हो गई।

घायलों को कानपुर ले गए परिजन
गंभीर रूप से घायल रामकली को परिजन कानपुर ले गए। वहां निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। घायल सविता के पति सुनील ने कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कपिल दुबे, दरोगा शशिकांत यादव मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

अनहोनी से खुशी में पड़ गया खलल
भौंरा में टेसू झुंझिया की शादी को लेकर खुशी का माहौल हादसे के बाद गम में बदल गया। परंपरा की औपचारिकता भर हुई। चचेरी नानी व नातिन की मौत और सगी नानी की हालत नाजुक होने से गांव में गम का माहौल है। मासूम हिमांशी की मौत से उसके ननिहाल पक्ष को गहरा झटका लगा है। हंसी खुशी के माहौल में इस तरह का जिंदगी भर का गम मिलेगा यह किसी ने सोचा न था। अभिमन्यु ने बताया कि पत्नी रामकली की हालत नाजुक है।

तीन साल से नाना के यहां रह रही थी हिमांशी
हिमांशी तीन साल से नाना के यहां भौंरा गांव में रह रही थी। वह आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती थी। मृतका के नाना अभिमन्यु ने बताया कि हिमांशी एक साल की थी तो वह उसे ले आए थे। ननिहाल से लगाव की वजह से उसने कभी मां के यहां जाने की जिद नहीं की। वह पढ़ाई में कमजोर न रहे इसके लिए ट्यूशन भी लगवाया था। हिमांशी का मरा मुंह देखना पड़ेगा कभी सोचा न था। रुंधे गले से बताया कि पत्नी रामकली को हिमांशी के न रहने की जानकारी नहीं दी है।

बेटी संग हादसे की खबर मिली तो बिलख पड़ी रश्मी
अभिमन्यु की बेटी रश्मी की शादी रसूलाबाद के दहेलिया गांव में सुधीर संग हुई है। शनिवार रात में हादसे के बाद रश्मी को अनहोनी की खबर दी गई। बेटी की मौत की खबर पाकर रश्मी बिलख पड़ी। पत्नी को रोता देख सुधीर भी रोने लगे। रात में ही रश्मी को लेकर सुधीर भौरा गांव ससुराल पहुंचे। वहां बेटी के शव पर माता-पिता रोते रहे।  दोनों कहते रहे कि बड़ी गलती हो गई। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed