{"_id":"5e1e1f358ebc3e4aeb5a4514","slug":"kanpur-dehat-accident-dehat-news-knp5384672179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरेह गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरेह गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककवन (कानपुर)। क्षेत्र के डम्मर नवादा गांव के उत्तरी नोन नदी पुल के पास लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर बाइक पर सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे घायल को उपचार के लिए कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को ककवन कस्बे के कुरेह गांव निवासी कमल नारायण (38) के साथ गांव के वीर सिंह (35) और पप्पू (30) बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर ही सवार होकर बिल्हौर आए थे। शाम 4 बजे घर वापसी के दौरान लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर उत्तरी नोन नदी पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में कमल नारायण की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना देखकर दौड़े आसपास के ग्रामीणों ने वीर सिंह और पप्पू को सीएचसी ककवन भेजा। डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार के दौरान पप्पू ने दम तोड़ दिया। सीएचसी डॉक्टरों ने वीर सिंह को कानपुर हैलट रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।