{"_id":"5ded58718ebc3e1c035b74cd","slug":"kanpur-dehat-accident-dehat-news-knp5309663156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। लखनऊ-इटावा राजमार्ग से नानामऊ तट पर गंगा स्नान को जा रहे एक बाइक सवार दंपति को ददिखा गांव के सामने ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। घटना रविवार की भोर में हुई। दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक का पता नहीं चल सका।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की शादी करने के बाद दंपति गंगा नहाने जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे।
इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बतायाकि ककवन निवासी विनोद कुमार और उनकी पत्नी उमा देवी (40) ने अपनी पुत्री सरिता का विवाह एक दिसंबर को गुरसहागंज जिला कन्नौज में किया था। संस्कार के मुताबिक रविवार की भोर विनोद अपनी पत्नी उमा को बाइक से नानामऊ गंगा तट पर स्नान के लिए जा रहे थे।
अभी विनोद ददिखा गांव पर ही पहुंचे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। विनोद बाइक समेत सड़क पर घिसटते काफी दूर जा गिरे, जबकि पत्नी उमा ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और मौके पर मौत हो गई। विनोद के चीखने चिल्लाने पर राह गुजर रहे लोगों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।