{"_id":"5e09051b8ebc3e878e382bd4","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp5351867116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। कल्याणपुर-शिवली रोड पर रविवार की शाम बाइक व टेंपो की भिड़ंत हो गई। इससे टेंपो और बाइक दोनों पलट गईं। हादसे में बाइक और टेंपो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शिवली के कल्यानपुर-शिवली रोड पर शाम को मीता सराय पनकी निवासी अभिषेक (24) गहिरा गांव में रहने वाले मामा गंगाराम और उसी गांव के ओम प्रकाश के साथ बाइक से कानपुर से गहिरा गांव जा रहा था। रास्तपुर गांव के पास मोड़ पर बाघपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
टेंपो पलटने से उस पर बैठे जिला बलिया के बैरिया थानाक्षेत्र के शिवन टोला गांव निवासी गौरीशंकर यादव (54) घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को शिवली सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने बाइक चला रहे अभिषेक व टेंपो पर बैठे गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
अभिषेक का हेलमेट हुआ चकनाचूर
कानपुर के मीतासराय पनकी निवासी अभिषेक बाइक हेलमेट लगाकर चला रहा था। टेंपो की टक्कर के बाद हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। साथ ही अभिषेक के सिर पर चोट लग गई। दरोगा देवेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था। हेलमेट अच्छी क्वालिटी का नही था। टक्कर के बाद हेलमेट चकनाचूर हो गया।
सांत्वना देने आए और हादसे का शिकार हो गए
हादसे में मरे गौरी शंकर बलिया से शिवली के इंदिरानगर गांव में रिश्तेदार हरिहरनाथ के बच्चे आनंद उर्फ सचिन की मौत पर सांत्वना देने आए थे। गौरीशंकर हरिहरनाथ के सगे भाई तारकेश्वर के ससुर थे। रविवार को इंदिरानगर से बलिया जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई।