{"_id":"5d5073c38ebc3e6cd9047fc7","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp5070863119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में ट्रक ने मारी स्कार्पियो में टक्कर, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर में ट्रक ने मारी स्कार्पियो में टक्कर, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। दतिया, मध्य प्रदेश स्थित मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर लौट रहे 12 लोगों से भरी स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। स्कार्पियो डिवाइडर पार दूसरी लेन पर चली गई, तभी सामने से रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्कार्पियो कार सवार लोगों की चीख सुनकर दौड़कर पहुंचे लोगों ने घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के साथ घायलों को हैलट रेफर कर दिया। घायलों में अधिकांश एक ही परिवार के लोग हैं। हादसा रविवार को अकबरपुर में लालपुर पुलिस चौकी के पास हुआ।
हैदरगढ़, जिला बाराबंकी के सेठूमऊ निवासी अखिलेश मिश्रा परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ शनिवार को स्कार्पियो कार से मां पीतांबरा देवी के दर्शन को दतिया गए थे। रविवार को स्कार्पियो से हैदरगढ़ लौट रहे थे। अकबरपुर में लालपुर पुलिस चौकी के पास स्कार्पियो कार अनियंत्रित हो गई। चालक स्टेयरिंग नहीं संभाल सका। जिससे स्कार्पियो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई।
उसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में बैठे अखिलेश मिश्रा (42) उनकी पत्नी शिवलली (34), बेटे अमृतांश (12), अंशू (14), बेटी हिमांशी (15) के अलावा अनुष्का (9), अनन्या (8), श्वेता मिश्रा (18) उसकी बहन स्वाति (15), देवेंद्र कुमार सिंह (45), उनकी बेटी दीपशिखा (18) और अनुभव (20) घायल हो गए। उन लोगों की चीख सुनकर आसपास से लोग और राहगीर दौड़कर पहुंचे। लोगों ने स्कार्पियों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पाकर जेल चौकी प्रभारी रवि कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को हैलट (कानपुर नगर) रेफर कर दिया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया था। फिलहाल ट्रक व स्कार्पियो को कब्जे में लिया गया है।