{"_id":"68ea7776d64bca4afd0c1c50","slug":"kanpur-dehat-a-speeding-truck-hit-a-scooter-killing-a-brother-and-sister-under-the-truck-s-tires-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत
Sat, 11 Oct 2025 08:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:58 PM IST
सार
अकबरपुर थाने के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
शगुन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर थाने के पास शनिवार दोपहर बाद तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि दूसरी ओर गिरे मामा भी घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहार घाट के पास पकड़ लिया है।
विज्ञापन
अकबरपुर के गौरियापुर निवासी गणेश शंकर उर्फ गोपाल ओमर रनियां की एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी पत्नी गुड़िया, बेटी शगुन (14) व बेटे कृष्णा (10) के साथ अकबरपुर के नेहरू नगर में किराये के मकान में रहती हैं। शनिवार दोपहर 03.30 बजे दोनों बच्चे अपने मामा विष्णु गुप्ता के साथ स्कूटी से गौरियापुर जा रहे थे। हाईवे पर अकबरपुर थाने के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे विष्णु सड़क के बायीं ओर जा गिरे जबकि दोनों भाई-बहन ट्रक से कुचल गए।
विज्ञापन
कृष्णा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तीनों को अकबरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने शगुन को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृष्णा को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर कृष्णा की भी मौत हो गई। परिजन शव को वापस अकबरपुर ले आए। वहीं विष्णु को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बेटा-बेटी की मौत से पिता गणेश शंकर, मां गुड़िया का हाल बेहाल रहा। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।