फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : A container coming from the wrong direction hit the bike on Kanpur-Etawa highway, youth dies

Kanpur Dehat : कानपुर-इटावा हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 17 Oct 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : A container coming from the wrong direction hit the bike on Kanpur-Etawa highway, youth dies
जिला अस्पताल में बिलखते विक्रम के परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर मदनपुर गांव के पास रविवार को गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेने के साथ चालक को पकड़ लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अनहोनी की जानकारी पर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

मुबारकपुर गांव निवासी मजदूर विक्रम संखवार (30) डेरापुर ब्लॉक के सनिहापुर में रिश्तेदार की तेहरवीं में शामिल होने गया था। शनिवार को वह पत्नी शबनम, बेटी वैष्णवी व बेटे कुनाल को लेकर बाइक से निकला था। पत्नी व बच्चों को ससुराल जरौली में छोड़ने के बाद वह सनिहापुर गया था।
विज्ञापन

वहां से रविवार सुबह घर लौट रहा था। इस दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर मदनपुर-रसधान गांव के पास सिकंदरा की ओर से विपरीत दिशा से आए कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होने पर विक्रम का हेलमेट निकल कर दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची रसधान चौकी पुलिस ने विक्रम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। इधर, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद विक्रम को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई।

अनहोनी की खबर पाकर पत्नी रोने लगी। रसधान चौकी प्रभारी अवनीश वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed