फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : A bike rider died due to a bus collision, he was not wearing a helmet

Kanpur Dehat Accident: बस ने बाइक को मारी टक्क, युवक की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 30 Jun 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Jun 2023 01:28 AM IST
सार

थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त अंकित ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी जान गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक व बस की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : A bike rider died due to a bus collision, he was not wearing a helmet
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में गजनेर-नबीपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम दिलावलपुर गांव के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर भाग गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन

डॉक्टर के मुताबिक सिर पर चोट आने से युवक की जान गई है। अगर हेलमेट लगाए होता, तो जान बच सकती थी। कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी अजय का बेटा अंकित (26) गुरुवार की शाम बाइक से थाना रूरा के गुटैया सराय गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

दिलावलपुर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी गजनेर पहुंचाया। वहां ड्यूटी में तैनात डॉ. पुनीत पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की पैंट की जेब में कोई कागज नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बाइक नंबर के आधार पर अंकित की पहचान करा सकी। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त अंकित ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी जान गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक व बस की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed