फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : 638 beneficiaries of amraudha and akbarpur got the first installment of the prime minister's urban housing scheme

kanpur dehat : अमरौधा व अकबरपुर के 638 लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की पहली किस्त

Wed, 27 Jul 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : 638 beneficiaries of amraudha and akbarpur got the first installment of the prime minister's urban housing scheme
कानपुर देहात। लंबे समय से अपने पक्के आवास का सपना देख रहे अकबरपुर व अमरौधा नगर पंचायत के 638 लाभार्थियों को डूडा ने राहत दी है। इन लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री शहरी आवाज योजना के तहत घर बनवाने के लिए पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये भेजे गए हैं। 638 पात्रों को कुल मिलाकर 3.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पंचायत में कच्चे या फिर छप्पर के नीचे गुजर बसर कर रहे 499 परिवारों की पात्रता की जांच तहसील प्रशासन से कराई गई थी। जांच में पात्र पाए जाने पर ब्योरा डूडा कार्यालय भेजा गया था। वहां से आवास योजना के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार अमरौधा नगर पंचायत में 139 गरीब परिवार वर्षों से सिर पर पक्की छत का सपना संजोए थे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए आवेदन करने के बाद निकाय प्रशासन ने आवेदन डूडा कार्यालय भेजे। जांच के बाद ये लाभार्थी पात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास की पहली किस्त के लिए डीपीआर को मंजूरी मिल गई। इसके बाद धन मिलने पर डूडा कार्यालय से इन सभी पात्रों के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई है। अब ये लाभार्थी घर निर्माण का काम करा सकेंगे।
इसके बाद जियो टैगिंग में प्रथम स्तर का काम पूरा कराने वाले लाभार्थियों को दूसरी किस्त में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। अंतिम किस्त में काम पूरा होने पर रंगाई आदि के लिए 50 हजार रुपये मिलेंगे।

अकबरपुर व अमरौधा नगर पंचायत के कुल 638 आवासहीन गरीबों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए पात्र पाए जाने पर पहली किस्त का भुगतान किया गया है। नींव स्तर तक काम पूरा कराने पर सर्वे के बाद दूसरी किस्त का भुगतान लाभार्थियों को किया जाएगा। - हर्ष अरविंद, पीओ डूडा कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed