फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 582 kg of mustard oil seized in the establishments of three businessmen in fear of adulteration

Kanpur Dehat : मिलावट की आशंका में तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में 582 किलो सरसों का तेल सीज

Sat, 22 Oct 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 582 kg of mustard oil seized in the establishments of three businessmen in fear of adulteration
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सिकंदरा, मुंगीसापुर व महोई में छापा मारकर तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में मिलावट की आशंका पर 87 हजार रुपये से अधिक का 582 किलो सरसों का तेल सीज किया है। इसके साथ की तेल का एक-एक नमूना भी जांच के लिए लिया गया है। टीन ने खाद्य पदार्थों के दस नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुचि बाजपेई ने सिकंदरा में वसीम मंसूरी के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। यहां प्लास्टिक केन में रखे 570 किलो सरसों का तेल सीज किया। इसी प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीता यादव ने सोहन पापड़ी का नमूना लिया। मुंगीसापुर में अजय कुमार व महोई में उदय पाल राठौर की दुकान से सरसों के तेल का एक-एक नमूना भरा। दोनों दुकानों से कुल 12 किलो सरसों का तेल सीज किया।
विज्ञापन

सिकंदरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बिहारी ने अनुज बाजपेई की दुकान से बेसन का नमूना भरा। हिमांशु पांडेय की मिठाई की दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने इमरती और विनीता यादव ने मिल्क केक का नमूना संकलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरापुर के गलुवापुर में रामजी व सुखबीर की दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज दीक्षित ने खोया का एक-एक नमूना लिया। झींझक में शैलेंद्र कुमार की दुकान से दूध, खोया व रिफाइंड का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed