{"_id":"62323fa8b8633307620b5eda","slug":"kanpur-dehat-329-kg-mustard-oil-seized-on-suspicion-of-adulteration-akbarpur-news-knp6860823110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : मिलावट की आशंका पर 329 किलो सरसों का तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : मिलावट की आशंका पर 329 किलो सरसों का तेल सीज
विज्ञापन
नोनारी बुजुर्ग में सरसों तेल सीज करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एफएसडीए की टीम ने नोनारी बुजुर्ग गांव में मिलावट की आशंका पर करीब 52 हजार रुपये का 329 किलो सरसों का तेल सीज किया। वहीं, टीम ने कई अन्य स्थानों से पनीर, मैदा, रिफाइंड व बेसन आदि के नमूने भरे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शाहजहांपुर में सत्यम ठाकुर की दुकान से पनीर का नमूना भरा। पुखरायां में गणेश शंकर शुक्ला की किराना दुकान से मैदा का नमूना संकलित किया गया। ग्रोथ सेंटर में एसके फूड प्रोडक्ट की फैक्टरी से मिक्स मसाला व रिफाइंड का नमूना लिया गया।
राजपुर में श्यामलाल की किराना दुकान से सरसों तेल व बेसन और सिकंदरा में गोपाल द्विवेदी की दुकान से मैदा का नमूना भरा गया। हवासपुर में रंजीत की दुकान से बेसन और डेरापुर के नोनारी बुजुर्ग में सुरेंद्र कुमार की दुकान से मारवाड़ी पापड़ व सरसों का तेल का एक-एक नमूना भरा।
विज्ञापन
यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज दीक्षित ने बिक्री के लिए रखा 329 किलो सरसों का तेल सीज किया गया। अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।