फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 31 thousand cheated from youth in the name of selling car

कानपुर देहात : कार बेचने के नाम पर युवक से 31 हजार रुपये ठगे

Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 31 thousand cheated from youth in the name of selling car
रसूलाबाद। सोशल मीडिया पर कम दाम में चार पहिया वाहन की ब्रिकी का विज्ञापन देख युवक ने संबंधित नंबर पर संपर्क कर 31 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग की ओर से और रुपये भेजने की बात कहने पर युवक ने एक दुकानदार से संपर्क किया तो उसे ठगी की जानकारी हुई। युवक ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

ढकपुरवा निवासी सचिन पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को उसने फेसबुक में स्कार्पियो की बिक्री का विज्ञापन देखा। इसमें उसकी कीमत 1.35 लाख रुपये दिखाई गई थी। इस पर विज्ञापन में दर्ज नंबर पर संपर्क किया तो संबंधित व्यक्ति ने खुद को फौजी और पोस्टिंग कश्मीर बताई।
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने वाहन की लोकेशन औरैया में बताई। कुछ घंटे में वाहन पहुंचने की बात कहकर खाते में 31,150 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 16000 रुपये और देने को कहा तो उसने बिलाहा स्थित एक दुकानदार से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दुकानदार ने उसे ठगी का शिकार होने की बात कही। देर रात तक गाड़ी भी नहीं आई। थाने में तहरीर देने पर सुनवाई नहीं हुई तो उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed