फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 30 thousand rupees lost in online game, then B.Sc student fabricated the story of his own kidnapping

कानपुर देहात : ऑनलाइन गेम में हार गया 30 हजार रुपये तो बीएससी के छात्र ने गढ़ी खुद के अपहरण की कहानी

Mon, 20 Jun 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 30 thousand rupees lost in online game, then B.Sc student fabricated the story of his own kidnapping
पुलिस गिरफत में खुद के अपहरण की कहानी रचने वाला छात्र। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। ऑनलाइन गेम में 30 हजार रुपये हारने पर बीएससी के छात्र ने खुद के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी थी। इसकी खुलासा पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छात्र को खोजकर किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्र ने कोचिंग की फीस व कॉपी-किताबों के लिए मिले रुपये गेम में उड़ा दिए थे। बाद में रुपयों की जरूरत होने पर उसने परिजनों को झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन

एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि मंगलपुर के जैतीपुर गांव निवासी किसान मुन्नू रैदास का बेटा शिवशंकर एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। परिजनों ने उसे कोचिंग की फीस व कॉपी-किताबों के लिए 30 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रकम शिवशंकर ने ऑन लाइन गेम में उड़ा दिए। वहीं, जब उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ ली। शनिवार को शिवशंकर ने परिजनों को फोन कर कहा कि उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है।
एक लाख रुपये दे दो, तो जान बच जाएगी। इसके बाद उसने पिता को फोन कर कहा कि 88 हजार रुपयों का इंतजाम हो गया और बस 12 हजार रुपये दे दो। इससे वह सुरक्षित घर पहुंच जाएगा। इस समय वह रूरा इलाके में है। बेटे के अपहरण की सूचना से परेशान मुन्नू ने पूरा वाकया मंगलपुर थाना पुलिस को बताने के साथ ही तहरीर भी दी।

इसके बाद थाना प्रभारी मंगलपुर ने मामला रूरा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। रूरा पुलिस ने शिवशंकर को सर्विलांस की मदद से क्षेत्र से खोज निकाला। पूछताछ में शिवशंकर ने पुलिस के सामने पूरा कहानी बता दी। थाना प्रभारी के मुताबिक शिवशंकर को आईपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। रविवार को दोपहर बाद उसे एसडीएम की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed