{"_id":"621694204dc0167f062d5378","slug":"kanpur-dehat-30-centers-set-up-for-the-semester-examination-of-the-university-akbarpur-news-knp682233977","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : विश्वविद्यालय की समेस्टर परीक्षा के लिए बनाए 30 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : विश्वविद्यालय की समेस्टर परीक्षा के लिए बनाए 30 केंद्र
विज्ञापन
कानपुर देहात। विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष की इस बार सेमेस्टर परीक्षा होनी है। 28 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। जनपद में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
जनपद में 84 महाविद्यालयों के छात्र विवि की सेमेस्टर परीक्षा देंगे। कक्ष निरीक्षक के आईकार्ड पर शैक्षिक योग्यता व विषय का अंकन अनिवार्य रूप से रहेगा और बीस परीक्षार्थी के बीच में एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी।
सेमेस्टर परीक्षाएं सुबह, दोपहर व शाम की पाली में होनी हैं। जनपद में बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक और बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा दोपहर में 12 बजे से 1.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
दस नोडल केंद्र और 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अकबरपुर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य भुवनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रों को परीक्षा कराने के बाद ओएमआर सीट उसी दिन शाम साढ़े पांच बजे तक स्पीड पोस्ट से विश्व विद्यालय भेजनी होगी। 26 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। बीकॉम प्रथम की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होंगी।
100 में 75 प्रश्नों के देने होंगे जवाब
विवि की सेमेस्टर परीक्षा में प्रत्येक प्रश्रपत्र में सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से परीक्षार्थियों को केवल 75 का जवाब देना होगा। 25 प्रश्नों को छोड़ने का विकल्प रहेगा। वहीं यह परीक्षा बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। काले या नीले बॉल पेन से ओएमआर सीट पर सही उत्तर वाला घेरा रंगना होगा। प्रश्न पत्र परीक्षार्थी परीक्षा के बाद साथ ले जा सकेंगे।