फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 23 meritorious students of board exam 2020 got tablets and checks of 21 thousand

कानपुर देहात : बोर्ड परीक्षा 2020 के 23 मेधावियों को मिले टैबलेट व 21 हजार के चेक

Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 23 meritorious students of board exam 2020 got tablets and checks of 21 thousand
मेधावी को टैबलेट व चेक देती विधायक व अन्य। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बोर्ड परीक्षा 2020 में हाईस्कूल व इंटर में टॉप करने वाले जिले के 23 मेधावियों को सोमवार को अकबरपुर में टैबलेट व 21-21 हजार रुपये के चेक पुरस्कार स्वरूप दिए गए। प्रदेश सरकार की ओर से पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2020 में बेहतर प्रदर्शन करने पर हाईस्कूल के 12 व इंटर के 11 मेधावियों को टैबलेट व 21 हजार का पुरस्कार देने के लिए चुना गया था। सोमवार को अकबरपुर के ब्राइट एंजिल एजूकेशन सेंटर में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिंह उर्फ राजू की मौजूदगी में मेधावियों का सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन

दोनों अतिथियों ने मेधावियों को एक-एक टैबलेट व 21-21 हजार रुपये पुरस्कार का चेक दिया। यहां विधायक ने कहा कि प्रदेश में योगी व देश में मोदी की सरकार जन कल्याणकारी कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावियों को तकनीकी तौर पर अपग्रेट किया जा सके इसके लिए टैबलेट दिए जा रहे हैं। इससे उन्हें पाठ्यक्रम की जानकारी सुलभ होगी। वहीं रोजगार के लिए सूचनाएं भी मिलेंगी। सहकारी बैंक के चेयरमैन ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास की सरकार है।

हर गरीब के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। रोजगार के लिए नए अवसर खोजे जा रहे हैं। वहीं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। कार्यक्रम में डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, सेंटर के प्रबंधक बलवीर सिंह व प्रधानाचार्य पुष्पांजलि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed