{"_id":"629bb7bfe2dc5c7c23143135","slug":"kanpur-dehat-19-entrepreneurs-propose-to-invest-875-crores-in-the-district-employment-opportunities-will-increase-akbarpur-news-knp7006508175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : 19 उद्यमियों का जिले में 875 करोड़ निवेश का प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : 19 उद्यमियों का जिले में 875 करोड़ निवेश का प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
विज्ञापन
रनियां में हाइवे किनारे स्थित फ्लोर मिल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। लखनऊ में शुक्रवार को हुई यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 19 उद्यमियों ने जिले में निवेश बढ़ाने की रूपरेखा साझा की। करीब 875 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है। इन उद्यमियों की फैक्टरियां पहले से कानपुर देहात में संचालित हैं। अब नई यूनिटें लगने से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जनपद के 19 उद्यमियों ने हिस्सा लिया। समिट में इन उद्यमियों ने करीब 875 करोड़ रुपये निवेश की इकाइयों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। उद्यमियों ने नए निवेश और विस्तारीकरण की रूपरेखा प्रस्तुत की है।
प्लांटों को बढ़ाने से जिले में हजारों हाथों को रोजगार मिलेगा। समिट मेें एचएल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य फ्लैक्सी पैंक एलएलपी, फ्रंटियर स्प्रिंग लिमिटेड, राकेश मसाला प्राइवेट लिमिटेड, मधुकर फ्लोर मिल, महावीर थर्मोप्लांट, वैभव एडबिल्स, गर्ग पॉलीपैक प्राइवेट लिमिटेड, कृष्णा श्यामा फूड प्रोडेक्ट आदि इकाईयों ने निवेश बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
फ्रंटियर स्प्रिंग फैक्टरी परिसर में एयर स्प्रिंग, कपलिंग लॉक समेत रेल के पहिये में लगने वाले अन्य सामान का दूसरा प्लांट लगाया जाएगा। करीब बीस करोड़ की लागत आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। - कपिल भाटिया, उद्यमी
रिफाइनरी प्लांट में और बढ़ोत्तरी की जाएगी। पहले से लगे हुए प्लांटों को नई तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा। इससे प्लांट में करीब 50 युवाओं को रोजगार मिलेगा। - विजय गुप्ता उद्यमी
एचएल एग्रो में 450 करोड़ रुपये निवेश कर प्लांट की क्षमता वृद्धि की जाएगी। यहां ग्लूकांडी, पेस्ट, इंजेक्शन पाउडर के साथ ही 12 मेगा वॉट बिजली बनाने का टरबाइन लगाया जाएगा। नई इकाई लगने से चार गुना उत्पादन बढ़ेगा। - अनूप साहू उद्यमी
कानपुर देहात में तीन करोड़ से अधिक निवेश करने वाले आठ उद्यमियों को सम्मानित किया गया है। समिट में 19 उद्यमियों ने जिले में निवेश बढ़ाने की रूपरेखा साझा की। निवेश बढ़ाने के प्रस्ताव से उत्पादन बढ़ेगा और हजारों हाथों को रोजगार मिलेगा। - हिमांशु भट्ट, सहायक आयुक्त उद्योग