{"_id":"62f9588c9c01093a6329d4f1","slug":"kanpur-dehat-17-women-officers-had-lunch-with-kgbv-students-akbarpur-news-knp712914274","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur dehat : 17 महिला अधिकारियों ने केजीबीवी की छात्राओं के साथ किया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur dehat : 17 महिला अधिकारियों ने केजीबीवी की छात्राओं के साथ किया भोजन
विज्ञापन
विद्यालय में बालिकाओं के साथ खाना खाती डीएम, एसपी व सीडीओ। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव में डीएम नेहा जैन ने अनूठी पहल की। डीएम के साथ जिले की 17 महिला अधिकारी रविवार को अमरौधा विकास खंड के गौर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचीं। इन अधिकारियों ने पूरा दिन विद्यालय में बिताया। यहां पर छात्राओं के साथ भोजन भी किया।
डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति, सीडीओ सौम्या पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण समेत 17 महिला अधिकारी रविवार को गौर स्थित विद्यालय पहुंची। वहां बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीएम ने कहा कि शिक्षा से ही बालिकाओं की प्रगति का रास्ता खुलता है। यदि आप लोग ठान लें तो जीवन में आगे कुछ भी बन सकते हैं। एसपी ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ आत्मरक्षा व आत्मबल के गुणों को भी आत्मसात कर लें।
विज्ञापन
सीडीओ ने बालिकाओं को सफलता के गुर बताए। यहां बीएसए रिद्धी पांडे, डीसी बालिका विवेक दलेला, डीसी एमडीएम देश वीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश त्रिपाठी, आनंद भूषण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।