फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 1500 bigha crops in 20 villages of rugged belt submerged due to rain

Kanpur Dehat : बारिश से बीहड पट्टी के 20 गांवों में 1500 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 1500 bigha crops in 20 villages of rugged belt submerged due to rain
खासबरा में तिल के खेत में भरा पानी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। मानसून के शुरुआती दौर में कम बारिश के बीच किसी तरह फसल तैयार करने वाले किसानों की उम्मीदों पर सितंबर की बारिश ने पानी फेर दिया। मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रह
विज्ञापन

ा। इससे 20 गांवों के 500 से अधिक किसानों के 1500 बीघा खेत में तैयार की गई बाजरा, कुम्हडा, कददू व तिल की फसलें पानी में डूबी हैं। किसानों को इनके खराब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीहड़ पट्टी के किसानों की आजीविका खेती पर आधारित है। जून से अगस्त के पहले सप्ताह तक क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। किसानों ने खेतों में जुताई के बाद खाद, बीज की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर किसी तरह महंगे डीजल से खेत की सिंचाई करते रहे। जब खेतों में फसलें लहलहाई तो किसानों में लागत निकलने की उम्मीद जगी, लेकिन सितंबर में भारी बारिश से फसल डूब गई।
इससे बीहड़ पट्टी के बेहमई, जैसलपुर, महदेवा, खोजा रामपुर, अनवा, पिटाकपुर, बकसौधी समेत 20 से अधिक गांवों के 500 से ज्यादा किसानों की 1500 बीघा खेतों में तैयार बाजरा, कुम्हडा, कददू व तिल की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

जैसलपुर गांव के नरेंद्र सिंह, अनवा के जयसिंह, पिटाकपुर के रामकुमार सिंह, बेहमई के शिवपाल, गौरीरतन बागर गांव के भगत सिंह, महदेवा के साहिब सिंह, इंदपुरा के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। धूप निकलने पर फसल सड़ कर खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed