फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 144 teachers who came from inter-district transfer were allotted schools till 8 pm in the night

Kanpur News: अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए 144 शिक्षकों को रात में आठ बजे तक स्कूल आवंटित

Thu, 21 Sep 2023 11:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 144 teachers who came from inter-district transfer were allotted schools till 8 pm in the night
कानपुर देहात। अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए सहायक अध्यापकों को स्कूल आवंटित करने के लिए अकबरपुर बीआरसी में बुधवार को काउंसिलिंग कराई गई। पहले निशक्त शिक्षकों को मौका दिया गया। शाम तक दिव्यांग 18 महिला शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए।
विज्ञापन


इसके बाद दिव्यांग पुरुष शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। इसमें छह शिक्षकों को स्कूल आवंटन किया गया। रात आठ बजे तक काउंसिलिंग चली। सभी 144 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए। इस दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के लिए अकबरपुर बीआरसी में जिला स्तरीय कमेटी की मौजूदगी में बुधवार को काउंसिलिंग कराई गई। प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची और एनआईसी के पोर्टल पर खोले गए विद्यालयों के आधार पर काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पोर्टल पर रिक्ति वाले विद्यालयों की सूची देरी से अपलोड हुई तो दोपहर करीब 12 बजे काउंसिलिंग की शुरुआत हो सकी। पोर्टल पर सूची अपलोड होने के बाद सर्वप्रथम 18 दिव्यांग महिला शिक्षकों को स्कूल आंवटन की प्रक्रिया की गई।

उसके बाद छह दिव्यांग पुरुष शिक्षकों को वरीयता देते हुए विद्यालय आवंटन किया गया। रात में आठ बजे काउंसिलिंग पूरी हुई। बीएसए रिद्धि पांडेय ने बताया कि अंतरजनपदीय तबादले पर आए 144 शिक्षकों को विद्यालय आवंटन हो गया है।

काउंसिलिंग के दौरान डायट प्राचार्य देवेंद्र स्वरूप सचान, विपिन कुमार, राम मनोहर मिश्रा, बीईओ अजब सिंह, एसआरजी अनंत त्रिवेदी, कार्यालय कर्मी प्रदीप सिंह, रामकृपाल सिंह, हेमंत, डीसी देशवीर सिंह, विनय विश्वकर्मा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।



हाईवे किनारे वाले विद्यालयों की लोकेशन जानने की रही उत्सुकता

पोर्टल पर रिक्त विद्यालयों की सूची जारी की गई तो मुख्यालय के पास और हाईवे के किनारे वाले विद्यालयों की लोकेशन आदि जानने के लिए शिक्षक अधिक उत्सुक रहे। दरअसल आसान पहुंच वाले विद्यालयों में सभी शिक्षक तैनाती चाहते हैं। जबकि दूर दराज के स्कूल में तैनाती न हो इसके लिए शिक्षक अधिक परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed