फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 10.85 lakh cheated from woman in the name of getting petrol pump, police started investigation by registering report

कानपुर देहात : पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर महिला से 10.85 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 30 Apr 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 10.85 lakh cheated from woman in the name of getting petrol pump, police started investigation by registering report
झींझक। मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से शातिरों ने पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 10.85 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने एक कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर पेट्रोल पंप दिलाने का विज्ञापन डाला था। सीओ डेरापुर के निर्देश पर पुलिस ने दो मोबाइल नंबरों के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर औरंगाबाद झड़ा गांव निवासी शशिकांत की पत्नी आशा देवी ने सीओ डेरापुर को बताया कि अगस्त 2021 को नायरा इनर्जी लिमिटेड कंपनी के नाम की वेबसाइट देखी तो उसमें पेट्रोल पंप का विज्ञापन निकला था।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लेने के लिए मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर दिया। कुछ दिनों बाद पुत्र की ईमेल पर मैसेज आया कि पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। वहीं, 60 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। 14 सितंबर 2021 को कंपनी के खाते में रुपये आरटीजीएस से जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा पत्र आया कि एनओसी के लिए रुपये जमा करना है। इस पर सात अक्तूबर 2021 को कंपनी के कैनरा बैंक कैंडी मुंबई के खाते में दो लाख 90 हजार रुपये डाल दिया। फिर ईमेल पर पत्र आया कि लाइसेंस फीस के लिए रुपये जमा करने हैं।
इस पर कंपनी के कैंडी मुंबई केनरा बैंक खाते में सात लाख 35 हजार रुपये 21 अक्तूबर 2021 को भेज दिए। इसके बाद फिर से एक पत्र ईमेल पर फिर आया कि और रुपये डालो तो शक हुआ।

उक्त कंपनी की लखनऊ शाखा में पता किया तो पता चला कि शातिरों ने नायरा इनर्जी कंपनी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी की है। प्रकरण में सीओ डेरापुर ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षक मंगलपुर एसके मिश्र ने बताया कि दो मोबाइल नंबरों के आधार पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed