{"_id":"662d2fb29127ede54d0b3ab6","slug":"kanpur-defense-establishment-employee-son-commits-suicide-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रक्षा प्रतिष्ठान कर्मी के नाबालिग बेटे ने दी जान, गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रक्षा प्रतिष्ठान कर्मी के नाबालिग बेटे ने दी जान, गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला शव
Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
सार
कानपुर में रक्षा प्रतिष्ठान कर्मी के नाबालिग बेटे ने मौत को गले लगा लिया। अरमापुर स्टेट में एक खाली क्वार्टर में उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरमापुर में रक्षा प्रतिष्ठान कर्मी के नाबालिग बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से कुछ दूर स्थित एक खाली क्वार्टर में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरमापुर स्टेट न्यू टाइप वन काॅलोनी निवासी जयशंकर प्रजापति स्मॉल आर्म्स फैक्टरी में दरबान हैं। वह पत्नी रेनू, बेटा अभिषेक (17) और बेटी संध्या के साथ रहते हैं।
जयशंकर ने पुलिस को बताया कि अभिषेक शुक्रवार देर रात घर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह माॅर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने अरमापुर स्टेट में ही एक खाली पड़े क्वार्टर में शव लटका देख जयशंकर को जानकारी दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो अभिषेक का शव गमछे के सहारे कमरे की खिड़की से फंदे पर लटकता मिला। थाना प्रभारी राममूरत पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।