फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur defeated Hardoi by 197 runs in the Inter-District Veterans Cricket Championship

Kanpur News: इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप में कानपुर ने हरदोई को 197 रन से हराया

Tue, 04 Nov 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur defeated Hardoi by 197 runs in the Inter-District Veterans Cricket Championship
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत रविवार को चार मैच खेले गए। इसमें कानपुर नगर, बरेली, उन्नाव और अमरोहा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यह मैच कानपुर, बरेली, लखनऊ, रामपुर जिलों में खेले गए।
विज्ञापन


द स्पोर्ट्स हब मैदान पर खेले गए पहले मैच में मेजबान कानपुर टीम ने हरदोई को 197 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 20 ओवर में 233 रन बनाए। जय वालेशा ने 77 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रितेश पाल ने दो विकेट लिए। जवाब में हरदोई की टीम 11.2 ओवर में 36 रन पर सिमट गई। कानपुर से विकास भारती ने पांच, शैलेंद्र शुक्ला ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


दूसरा मैच बरेली के मैदान पर खेला गया। इसमें बरेली ने लखीमपुर को 162 रन से मात दी। बरेली की टीम ने 20 ओवर में 239 रन बनाए जिसमें राहुल ने 63 और अनुज शर्मा ने 45 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में विराट बंसल और सचिन पांडे ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में लखीमपुर की पूरी टीम 12.2 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई। टीम से सर्वाधिक 21 रन विराट ने बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक ने चार, हरि और फहीम ने तीन-तीन विकेट झटके।

तीसरा मैच लखनऊ के मैदान पर खेला गया। इसमें उन्नाव ने लखनऊ को आठ रन से हराया। उन्नाव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। इसमें अंकुर पांडे ने 102 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद शरीफ ने दो विकेट लिए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। गुरविंदर ने 65 रन का याेगदान दिया। गेंदबाजी में आशीष ने दो को आउट किया।

चौथा मैच रामपुर के मैदान पर खेला गया। इसमें अमरोहा की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद आठ रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरोहा ने 20 ओवर में 122 रन बनाए। रजत ने 42 और रवि लोधौर ने 20 रन जोड़े।


गेंदबाजी में विजय और अमित ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। इसमें हेमराज ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चमन सिंह ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed