फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur defeated Gorakhpur thanks to Satendra Yadav's brilliant performance.

Kanpur News: सतेंद्र यादव के शानदार खेल से कानपुर ने गोरखपुर को हराया

Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur defeated Gorakhpur thanks to Satendra Yadav's brilliant performance.
ग्रीन पार्क मैदान फुटबॉल मैच अलीगढ़ व बरेली के बीच मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। उत्तर प्रदेश खेल विभाग के तत्वावधान में ग्रीनपार्क में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष अंतरमंडलीय स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को आठ मुकाबले खेले गए। इसमें सतेंद्र यादव के तीन गोल की बदौलत कानपुर ने गोरखपुर को 4-1 से पराजित किया। वहीं, वाराणसी, आगरा, लखनऊ, बस्ती, मुरादाबाद, झांसी ने भी अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। बरेली और अलीगढ़ के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में पहला मैच कानपुर और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने गोरखपुर पर जीत दर्ज की। सतेंद्र यादव ने 21वें, 30वें और 61वें मिनट में तीन गोल किए जबकि एक गोल प्रथम सिंह ने 46वें मिनट में किया। गोरखपुर की ओर से विष्णु खन्ना ने 15वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।
विज्ञापन

दूसरे मैच में वाराणसी ने प्रयागराज को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में आगरा ने चित्रकूट को 4-1 से पराजित किया। अरुण ने दो, विवेक व जतिन ने एक-एक गोल किया। चौथे मैच में लखनऊ ने मिर्जापुर को 2-0 से हराया। इसमें विशेष गौतम व इमरान ने एक-एक गोल किया। पांचवें मैच में बस्ती ने सहारनपुर को 3-0 से हराया। इसमें आमिर, रुपेश व अनुभव ने एक-एक गोल दागा। छठवें मैच में मुरादाबाद ने देवीपाटन को 4-0 से करारी मात दी। अमन ने दो, निखिल व अशरफ ने एक-एक गोल किया। सातवें मैच में झांसी ने अयोध्या को 2-0 से हराया। बरेली और अलीगढ़ के बीच मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका में निताई सरदार, डीबी थापा, डॉ. नौशाद, प्रदीप कुमार, सतेंद्र, मोहम्मद आकिब, विशाल, धीरज, मनमीत, जन्मेजय, महेश चंद और रवि कुमार शामिल रहे। इससे पहले रविवार को हुए मुकाबलों की शुरूआत क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने की। इस मौके पर कानपुर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, उन्नाव के क्रीड़ाधिकारी मुकेश शब्बरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed