{"_id":"6960e032f87b0c481d0d0407","slug":"kanpur-decomposed-body-of-a-retired-junior-engineer-found-in-his-house-room-had-been-locked-for-several-days-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घर में मिला रिटायर्ड जेई का सड़ा-गला शव; कई दिनों से बंद था कमरा…शराब की बोतलें भी मिलीं, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घर में मिला रिटायर्ड जेई का सड़ा-गला शव; कई दिनों से बंद था कमरा…शराब की बोतलें भी मिलीं, जांच शुरू
Fri, 09 Jan 2026 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 09 Jan 2026 04:39 PM IST
सार
Kanpur News: जाजमऊ में अकेले रह रहे रिटायर्ड जेई का शव उनके घर में सड़ी-गली हालत में मिला। परिवार के सदस्य जब नए साल की बधाई देने पहुंचे, तब इस दर्दनाक मौत का पता चला।
विज्ञापन
मृतक विजय कुमार घोष की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर (जेई) विजय कुमार घोष (62) का शव उनके मकान में बिस्तर पर सड़ी-गली हालत में मिला। परिवार के सदस्यों के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय कुमार घोष सिंचाई विभाग से दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी पूर्णिमा भी रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मचारी हैं। विजय की बहन कल्पना ने बताया कि भाभी अपने वाराणसी स्थित मायके में दो बेटियां रुद्राणी व ब्राह्मणी वाराणसी में रहती हैं।
विज्ञापन
विजय कुमार कानपुर में अकेले रहते थे। बहन कल्पना ने बताया कि वह 10-15 दिनों में भाई से मिलने आती थीं, लेकिन 25 दिसंबर के बाद से वह नहीं आ सकीं। भाई का फोन भी बंद आ रहा था। इसी बीच उनके बड़े भाई रमाकांत घोष ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस पर रमाकांत, अपनी बहन कल्पना के साथ भाई के घर पहुंचे। दरवाजे से आ रही दुर्गंध ने अनहोनी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
परेशान होकर शराब का सेवन करते थे
मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के अंदर कमरे में शव देखा। पुलिस का अनुमान है कि शव सात से आठ दिन पुराना हो सकता है। पुलिस के अनुसार, कमरे से शराब की कई बोतलें मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह एकाकी जीवन से परेशान होकर शराब का सेवन करते थे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।