फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Debt ridden due to betting addiction MCA graduate had made off with 30 kg of silver

कानपुर: सट्टे की लत से बना कर्जदार, एमसीए पास ने उड़ाई थी 30 किलो चांदी, कोर्ट में अर्जी देकर फंसा, पढ़ें मामला

Tue, 29 Sep 2026 09:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 09:27 AM IST
सार

Kanpur News: फीलखाना थाना क्षेत्र में सराफ के घर हुई 30 किलो चांदी की चोरी करने वाला एमसीए पास युवक निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नानाराव पार्क में मिट्टी के नीचे दबाकर छिपाई गई 24 किलो चांदी बरामद कर ली है। सट्टे और जुए की लत में 10 लाख का कर्जदार बनने के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Kanpur Debt ridden due to betting addiction MCA graduate had made off with 30 kg of silver
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चांदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चटाई मोहाल में सराफ किशोर सिंह के घर से 30 किलो चांदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने एमसीए पास सुधांशु को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 किलो चांदी बरामद की गई, जो उसने फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में तीन अलग-अलग जगहों पर मिट्टी में दबाकर छिपा रखी थी। मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बाकी की चांदी का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

सराफ किशोर सिंह की चौक में दुकान है। पुलिस को बताया था कि 12 सितंबर की रात वह दुकान से 30 किलो चांदी लेकर आए थे। इसकी कीमत उस वक्त करीब 75 लाख थी। 18 सितंबर को अलमारी खोली तो चांदी और 75 हजार रुपये गायब थे। पुलिस को सूचना दी गई। किशोर ने एक संदिग्ध का फुटेज पुलिस को सौंपा था।

विज्ञापन

निशानदेही पर पार्क से चांदी बरामद की गई
एसीपी अमित कुमार पांडे ने बताया कि 16 सितंबर के सीसीटीवी फुटेज में पास रहने वाला सुधांशु घर के आसपास घूमता नजर आया।  वहीं, सुधांशु के घर पर ताला भी लगा रहा। रविवार को जब घरवाले आए तो सटीक सूचना पर सुधांशु को फूल मंडी से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर पार्क से चांदी बरामद की गई। एसीपी का कहना है कि चोरी गई चांदी 25 किलो थी कि 30 किलो अभी यह भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन

सट्टे की लत ने बना दिया कर्जदार
फीलखाना थानाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले सुधांशु की नौकरी छूट गई थी। उसे जुए और सट्टे की लत गई। इसी चक्कर में उस पर 10 लाख का कर्ज हो गया। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने सराफ के घर रेकी के बाद चोरी की।

विज्ञापन

कोर्ट में अर्जी दे पूछा कोई वारंट तो नहीं
सुधांशू ने जब देखा कि चोरी के बाद मोहल्ले में पुलिस की आवाजाही बढ़ गई है, तो उसे लगा कि किसी ने उसे पार्क में चांदी दबाते हुए देख लिया। इस पर उसने पांच दिन पहले कोर्ट में अर्जी देकर पूछा कि उसके खिलाफ कोई वारंट तो नहीं है। कोर्ट ने जब प्रार्थना पत्र फीलखाना थाना भेजा तो पुलिस का शक गहरा हो गया।

पूरे परिवार को ले गया था अयोध्या
पुलिस की तेजी देख सुधांशु इस कदर घबरा गया कि अपने परिजन को चोरी की बात बता दी। परिजन ने उसे जमकर फटकार लगाई। इसके बाद पकड़े जाने के डर से सुधांशु सभी को लेकर पहले रायबरेली फिर अयोध्या घुमाने ले गया। उसने सोचा जब मामला ठंडा होगा तो वह लौट आएगा। उसके लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed