Kanpur: कचहरी वीआईपी रोड पर मौत का गड्ढा, अधिकारी बेपरवाह…हादसे का इंतजार, लोगों में भारी आक्रोश
Kanpur News: कचहरी वीआईपी रोड पर मौजूद "मौत का गड्ढा" वीआईपी और अधिकारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है। नगर निगम इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ है।
विस्तार
कानपुर शहर की कचहरी वीआईपी रोड, जो कि वीआईपीज और वरिष्ठ अधिकारियों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। आज भी बड़े और खतरनाक गड्ढों की चपेट में है। इन गड्ढों को 'मौत का गड्ढा' कहा जा रहा है, क्योंकि ये किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने सुबह से कई बार नगर निगम को इन गड्ढों और जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन नगर निगम अभी भी चुप्पी साधे हुए है। मानो वह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो। हाल ही में हुई बारिश के बाद तो स्थिति और भी बदतर हो गई है।
आम जनता में भारी आक्रोश
सड़क पर जलजमाव के कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है।स्थानीय लोगों और यातायात पुलिस की लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से आम जनता में भारी आक्रोश है। यह एक गंभीर सुरक्षा मुद्दा है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।