फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dead body of a youth found on an e rickshaw outside his in laws house brother alleges strangulation

Kanpur: ससुराल के बाहर ई-रिक्शा पर मिला युवक का शव, भाई ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप, जांच शुरू

Thu, 25 Sep 2025 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 02:51 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव उसके ससुराल के बाहर ई-रिक्शा पर मिला। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है और ससुराल के लोगों को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Dead body of a youth found on an e rickshaw outside his in laws house brother alleges strangulation
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवी सहाय नगर ग़ूबा गार्डन में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के बाहर ई-रिक्शा पर मंधना निवासी सरवन गौतम (23) का शव पड़ा मिला। सगे भाई सूरज और चचेरे भाई शैलेश का आरोप है कि सरवन की पत्नी काजल चार महीने पहले अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह ससुराल वापस नहीं आ रही थी। आरोप है कि सरवन अपने ढाई साल के बेटे श्रेयांश से मिलने जब भी ससुराल जाता था, तो पत्नी समेत ससुरालीजन उसे मारपीट कर भगा देते थे।

विज्ञापन

Kanpur Dead body of a youth found on an e rickshaw outside his in laws house brother alleges strangulation
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala

आरोप है कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे भी वह ससुराल गया था। तभी उसकी हत्या गला कसकर हत्या करने के बाद शव घर के बाहर ससुर के ई-रिक्शे में डाल दिया। भाई सूरज के अनुसार शुक्रवार की सुबह काजल ने फोन कर उन्हें भाई सरवन के मौत की जानकारी दी। इसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ससुराल के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed