फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: DCM hits bike, breaks railing of Govindpuri bridge and falls down a feet

Kanpur: बाइक में टक्कर मार गोविंदपुरी पुल की रेलिंग तोड़ छह फीट नीचे गिरी डीसीएम, शिक्षक की दबकर मौत

Thu, 17 Apr 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Apr 2025 11:05 PM IST
सार

Kanpur News: गोविंदपुरी पुल की रेलिंग तोड़ डीसीएम छह फीट नीचे गिरी। हादसे में शिक्षक की दबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kanpur: DCM hits bike, breaks railing of Govindpuri bridge and falls down a feet
रेलिंग तोड़ नीचे गिरी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरी पुराने पुल पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार में चल रही दूध सप्लाई करने वाली डीसीएम ने बाइक से घर लौट रहे दो शिक्षकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार डीसीएम के नीचे दब कर घिसट गए। अनियंत्रित डीसीएम बाइक सहित गोविंदपुरी पुल की जर्जर रेलिंग तोड़ते हुए छह फीट नीचे गिर गई। डीसीएम के नीचे दबने से एक शिक्षक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के झींझक निवासी कृष्ण मोहन शुक्ला ((55) जीएनके इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। इसके साथ वह बच्चों को एनसीसी भी सिखाते थे। वह बर्रा दो में पत्नी रीना शुक्ला के साथ रहते थे। उनका बेटा सार्थक जयपुर के एक कॉलेज से एलएमएम कर रहा है जबकि बेटी साक्षी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कानपुर देहात के पुखरायां निवासी साथी शिक्षक योगेंद्र यादव के साथ वह अपनी बाइक से सिविल लाइंस स्थित एनसीसी के हेडक्वार्टर गए थे।
विज्ञापन


वहां से घर लौटने के दौरान दोनों अभी गोविंदपुरी पुराने पुल से उतर ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी कंपनी की दूध सप्लाई में लगी डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों शिक्षक डीसीएम के नीचे फंसकर रगड़ गए। वहीं, अनियंत्रित होकर डीसीएम बाइक समेत पुल की रेलिंग तोड़कर करीब छह फिट नीचे जा गिरी। सूचना पर गोविंदनगर पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से डीसीएम को हटवाकर दोनों शिक्षकों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कृष्ण मोहन को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल योगेंद्र का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: DCM hits bike, breaks railing of Govindpuri bridge and falls down a feet
रेलिंग तोड़ नीचे गिरी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पुल पर लगा जाम
गोविंदपुरी पुल पर हुए हादसे के बाद रेलिंग तोड़कर लटकी डीसीएम और उसके नीचे दबे बाइक सवारों को देख लोगों के वाहनों के पहिये थम गए। लोगों ने दौड़कर बाइक सवारों को काफी निकालने की कोशिश की लेकिन निकालने में असफल रहे। पुलिस के क्रेन की मदद से वाहन हटवाने तक पुल पर भीषण जाम लग गया। कुछ लोगों ने जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया गया।

Kanpur: DCM hits bike, breaks railing of Govindpuri bridge and falls down a feet
रेलिंग तोड़ नीचे गिरी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
घबराए परिजन पहुंचे हैलट
पुलिस ने जैसे ही शिक्षक कृष्ण मोहन के घर पर हादसे की जानकारी तो वह लोग तुरंत हैलट पहुंच गए। वहां एंबुलेंस से शव के न पहुंचाए जाने पर वह लोग पूछते-पूछते पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। यहां भी कोई जानकारी न होने पर वह लोग निजी अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मौत की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed