{"_id":"69d20260201381ae370c9af6","slug":"kanpur-day-3-of-mega-block-on-ganga-rail-bridge-200-workers-lay-36-sleepers-painting-of-cabins-also-begins-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंगा रेल पुल पर मेगा ब्लॉक का तीसरा दिन; 200 कर्मियों ने डाले 36 स्लीपर, कोठियों का रंग-रोगन भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंगा रेल पुल पर मेगा ब्लॉक का तीसरा दिन; 200 कर्मियों ने डाले 36 स्लीपर, कोठियों का रंग-रोगन भी शुरू
Sun, 05 Apr 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:16 PM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज रेल गंगा पुल पर 42 दिवसीय मेगा ब्लॉक के तीसरे दिन शनिवार को 200 रेलकर्मियों ने तीसरी कोठी तक 36 नए एच-बीम स्लीपर डालने का कार्य पूरा किया। काम के दौरान पुरानी लोहे की चादरें बदलकर नई बिछाई गईं और पुल की कोठियों की मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
गंगा रेल पुल पर मेगा ब्लॉक का तीसरा दिन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंंज में रेल गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक के तीसरे दिन शनिवार को 36 एचबीम स्लीपर डालने का कार्य कराया गया। पुल की तीसरी कोठी तक कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, गंगा पुल की कोठियों की मरम्मत के साथ उनका रंग रोगन का कार्य भी कराया जा रहा है। दो अप्रैल से 13 मई तक 42 दिनों के लिए आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर डाउन ट्रैक पर एचबीम स्लीपर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह 9:25 बजे से ब्लॉक शुरू हुआ। इस दौरान एक्सईएन दिल्ली, एक्सईएन ब्रिज, एडीएन एक व दो जयपाल सिंह, सहायक मंडल अभियंता प्रवीण कुमार, सीनियर डीईएन समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 200 रेल कर्मियों को लगाकर काम शुरू किया गया। शाम 5:25 बजे तक जर्जर ट्रफ (लोहे की चादर) काटकर हटाई गई। इसके बाद प्रेशर मशीन से धूल और जंग साफ कर गर्डर पर प्राइमर किया गया।
विज्ञापन
गंगा रेल पुल पर मेगा ब्लॉक का तीसरा दिन
- फोटो : amar ujala
कोठियों की मरम्मत के साथ रंग रोगन का कार्य भी शुरू
इसके बाद नई लोहे की चादर डालकर उस पर रबर पैड लगाया गया। अंत में एचबीम स्लीपर लगाने का कार्य पूरा किया गया। वहीं, कार्य के दौरान अप लाइन से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रेल संचालन होता रहा। रेल अधिकारियों ने बताया कि सुबह से शाम तक 36 एचबीम चैनल स्लीपर डालने का काम किया गया है। पुल की तीसरी कोठी तक काम पूरा करते हुए सभी कोठियों की मरम्मत करने के साथ ही उनमें रंग रोगन का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।