{"_id":"624c8224c79a7b017d440f57","slug":"kanpur-dacoit-escaped-from-hallet-hospital-report-on-three-including-jail-warden","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट से भाग गया डकैत, सोते रहे सुरक्षाकर्मी, जेल वार्डन समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट से भाग गया डकैत, सोते रहे सुरक्षाकर्मी, जेल वार्डन समेत तीन पर रिपोर्ट
Tue, 05 Apr 2022 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:23 PM IST
सार
इलाज कराने आया डकैत हैलट से भाग गया। इस मामले में स्वरूपनगर पुलिस ने जेल वार्डन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में डकैती के मामले में सजा काट रहा वीरेंद्र सोमवार रात हैलट से भाग गया। सुरक्षाकर्मी पास में पड़े बेड पर सोते रहे। स्वरूपनगर पुलिस ने जेल वार्डन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की रिपोर्ट फतेहगढ़ जेल प्रशासन को भी भेजी गई है।
एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके का रहने वाला वीरेंद्र डकैती के मामले में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पेट दर्द व गुदा द्वार में सूजन की शिकायत पर 31 मार्च को वह हैलट में भर्ती कराया गया था।
उसके साथ जेल वार्डन प्रदीप सिंह, सिपाही संजू यादव व विजय प्रकाश भी आए थे। वीरेंद्र वार्ड 11 के बेड नंबर 28 पर भर्ती था। सोमवार रात वीरेंद्र हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि मामले में वीरेंद्र, प्रदीप व संजू पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
तीन साल पहले हुई थी सजा
एसीपी ने बताया कि वीरेंद्र पर 2012 में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था। तीन साल पहले 2019 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तब से वह फतेहगढ़ जेल में था।