{"_id":"5ea70c188ebc3e902a3e0360","slug":"kanpur-cyber-thugs-searching-for-victims-38-cases-registered-in-a-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में साइबर ठग ढूंढ रहे शिकार, निशाने पर हैं आप, इन सावधानियों को बरता तो रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में साइबर ठग ढूंढ रहे शिकार, निशाने पर हैं आप, इन सावधानियों को बरता तो रहेंगे सुरक्षित
Tue, 28 Apr 2020 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
सावधान! साइबर ठग फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लोगों को शिकार बनाने की फिराक में हैं। साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्र ने बताया कि ठग पहले कुछ दिनों तक फेसबुक यूजर को फॉलो करते हैं। फिर उसके नाम से आईडी बनाकर उसके दोस्तों से एक-एक कर जुड़ते रहते हैं।
इसके बाद वे बीमारी आदि का बहाना बनाकर फ्रेंड लिस्ट के लोगों को खाते में रकम ट्रांसफर करने के लिए मैसेज करते हैं। पिछले एक महीने में ऐसे 38 मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी ने रकम ट्रांसफर नहीं की। ठगों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

बड़े अधिकारी भी निशाने पर
साइबर ठगों के निशाने पर बड़े अधिकारी भी हैं। कुछ दिन पहले ठगाें ने आईआईटी के डायरेक्टर और राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के निदेशक का फेक फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की थी। इन दोनों मामलों में साइबर सेल के हाथ खाली हैं।
अनजान लिंक पर न करें क्लिक
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक वर्तमान में ठग कोरोना संबंधी जानकारी, जागरूकता का प्रसार और बचाव जैसे सुझाव उपलब्ध कराने का दावा कर व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेज रहे हैं। इसमें एक लिंक रहता है, जिस पर क्लिक करने को कहा जाता है। साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल का डाटा हैक हो जाएगा। इसमें खाता नंबर आदि भी शामिल होता है। इस साल ऐसे 13 मामले सामने आए हैं। अनजान लिंक पर भूल से भी क्लिक न करें।
ये बरतें सावधानी
- फेसबुक का पासवर्ड निरंतर बदलते रहें।
- कोई भी पैसों की मांग करे तो बिल्कुल भी उसे पूरी न करें।
- कोरोना संबंधी जानकारी देने के संबंध में लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें।
- फेसबुक की प्राइवेसी का इस्तेमाल करें।
- अनजान शख्स से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से बचें।