{"_id":"6a6778f7a2b48b3c260c3aff","slug":"kanpur-csjmu-classes-under-scrutiny-daily-report-attendance-portal-launched-to-further-improve-academics-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएसजेएमयू की कक्षाओं पर नजर, पढ़ाई होगी और बेहतर, ‘डेली रिपोर्ट अटेंडेंस पोर्टल’ हुआ लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएसजेएमयू की कक्षाओं पर नजर, पढ़ाई होगी और बेहतर, ‘डेली रिपोर्ट अटेंडेंस पोर्टल’ हुआ लांच
Mon, 27 Jul 2026 09:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : amar ujala
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने कैंपस में पढ़ाई को और व्यवस्थित बनाने के लिए ‘डेली रिपोर्ट अटेंडेंस पोर्टल’ शुरू किया है। यह विश्वविद्यालय की कैमएआई की टीम ने तैयार किया है। इससे कक्षाओं और पढ़ाई की हर दिन निगरानी रखी जा सकेगी। ऑनलाइन रिपोर्ट जारी होगी।
अब हर विभागाध्यक्ष प्रत्येक दिन विभाग में होने वाली कक्षाओं की जानकारी पोर्टल पर भरेंगे। सिस्टम खुद ही जांच करेगा कि दर्ज की गई संख्या सही है या नहीं। सबसे खास बात है कि अगर आंकड़े मेल नहीं खाए तो रिपोर्ट सबमिट नहीं होगी। एक बार रिपोर्ट जमा होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यहां से फिर यह रिपोर्ट स्कूल निदेशक के पास जाएगी। निदेशक अंतिम रिपोर्ट तभी भेज सकेंगे, जब सभी विभाग अपनी जानकारी भर देंगे। इससे पूरे विश्वविद्यालय की कक्षाओं का सही और पूरा रिकॉर्ड तैयार हो सकेगा।

पढ़ाई नहीं हुई तो बताना होगा कारण
पोर्टल की खास बात यह है कि अगर कोई कक्षा नहीं हुई है तो उसका कारण भी बताना होगा। इसमें शिक्षक के छुट्टी पर होने या अन्य कोई कोई प्रशासनिक कार्य शामिल है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि कक्षाएं क्यों प्रभावित हो रही हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए डैशबोर्ड बनाया गया है। यहां से देखा जा सकेगा की कितनी कक्षाएं हुईं, कितनी नहीं हुईं और कौन-से विभाग रिपोर्ट देने में देरी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है की पोर्टल से काम में पारदर्शिता बढ़ेगी, गलतियों में कमी आएगी और पढ़ाई की व्यवस्था और बेहतर होगी।