फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: three policemen suspended

Kanpur: कारोबारी के घर में घुसकर दबंगई करने वाले तीन दरोगा निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 09 Sep 2022 10:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Sep 2022 10:54 AM IST
सार

कारोबारी के घर में घुसकर दबंगई करने के मामले में सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो गुरुवार को एडीजी जोन भानु भास्कर ने इसका संज्ञान लिया। जिसके बाद एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने इन तीनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Crime: three policemen suspended
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कारोबारी के घर में घुसकर दबंगई करने वाले आउटर के तीन दरोगा गुरुवार को निलंबित कर दिए गए। एडीजी जोन के निर्देश पर एसपी आउटर ने कार्रवाई की। तीनों दरोगाओं के खिलाफ प्रारंभिक जांच के भी आदेश हुए हैं। जांच सीओ घाटमपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के बाद तीनों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बिधनू थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार, मोहित राणा व कुशलवीर राठी चार सितंबर की रात हंसपुरम नौबस्ता निवासी मसाला कारोबारी सनी राजपूत के घर में घुस गए थे। सनी ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने नकदी व मोबाइल लूट लिए थे। मारपीट व अभद्रता की थी। डीसीपी साउथ को तहरीर भी दी थी। आउटर पुलिस चार दिनों तक मामला दबाए रही।

विज्ञापन

जब बुधवार को सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो गुरुवार को एडीजी जोन भानु भास्कर ने इसका संज्ञान लिया। जिसके बाद एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने इन तीनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया। तीनों दरोगा अंडर ट्रेनी हैं। 

कारोबारी पर बनाया दबाव 
कारोबारी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी थी। डीसीपी साउथ ने जांच भी की लेकिन अचानक से कारोबारी आरोपों से पलट गया था। लूट की शिकायत वापस ले ली। आशंका है कि पुलिस ने उन पर कहीं न कहीं दबाव बनाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed