फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: Theft of 21 lakhs from the house of retired banker

Kanpur: रिटायर्ड बैंककर्मी के घर 21 लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे थे चोर, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

Sat, 24 Sep 2022 09:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Sep 2022 09:41 AM IST
सार

कानपुर में रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Kanpur Crime: Theft of 21 lakhs from the house of retired banker
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्याटोपे नगर में मंगलवार रात चोरों ने रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुमार के घर से लगभग 20 लाख के जेवर व सवा लाख की नगदी चोरी कर ली। सोमवार को पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध कैद हुए हैं।

विज्ञापन


अशोक कुमार पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड हैं। बेटे रॉबिन सिंह की दो अक्तूबर को सगाई है, जिसको लेकर घर पर तैयारी चल रही थी। अशोक ने बताया कि मंगलवार रात सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह उठे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन


आवाज लगाने पर नीचे के कमरे में सो रहे बेटे रॉबिन ने आकर कमरा खोला। तभी पता चला कि स्टोर रूम में रखी अलमारी खुली पड़ी थी, सारा सामान बिखरा था। रॉबिन ने बताया कि फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया कि चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी में चाभी लगी रहती थी। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर  मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी में कैद संदिग्ध की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना को देखते हुए यह साफ है कि चोर कोई घर का जानकार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed