{"_id":"6990b1be523018a4e0053b64","slug":"kanpur-crime-branch-arrests-suspect-in-supply-of-codeine-syrup-to-74-medical-stores-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोडीन सिरप की 74 मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोडीन सिरप की 74 मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई
Sat, 14 Feb 2026 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:11 PM IST
सार
कोडीनयुक्त 55671 कफ सीरप व 1.20 लाख एल्प्राजोलम टैबलेट खरीदने का आरोप है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सुमित केसरवानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के 74 मेडिकल स्टोर को कोडीनयुक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाएं देने के आरोपी सुमित केसरवानी को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बालाजी मेडिकल स्टोर संचालक देवनगर निवासी सुमित केसरवानी ने लखनऊ की इदिका लैब साइंसेज से काेडीनयुकत कफ सिरप खरीदे थे। काफी सिरप और नशीली दवाएं विनोद अग्रवाल की फर्म से ली गई थीं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कोडीनयुक्त कफ सिरप और कई नशीली दवाओं की बिक्री करने के आरोप में कलक्टरगंज, चकेरी, रायपुरवा, फीलखाना क्षेत्र में एफआईआर हुई थीं जिसमें विनोद अग्रवाल की तलाश सबसे ज्यादा हो रही थी। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथ रायपुरवा थाने में हुई प्राथमिकी के आरोपी सुमित केसरवानी को भी खोजा जा रहा था।
डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोडीनयुक्त सिरप के भंडारण के मामले में औषधि निरीक्षक द्वारा 12 अक्तूबर 2025 को रायपुरवाल के देवनगर स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर में छापा मारा था। औषधि की बिक्री ड्रग्स एंड कास्टमेटिक एक्ट के प्राविधानों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध अभिलेख, बिना स्टाॅक रजिस्टर व बिना डाॅक्टर के पर्चे के कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई की जा रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिलिंग और लेनदेन में हेरफेर कर अवैध तरीके से कोडीनयुक्त 55671 कफ सीरप और 1.20 लाख एल्प्राजोलम टैबलेट खरीदे थे। इनमें 2100 बोतलें और 10800 टैबलेट औषधि विभाग ने जब्त कर दिए थे। एफआईआर के बाद क्राइम ब्रांच ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया। उस पर किदवईनगर और रायपुरवा में दो एफआईआर दर्ज हैं।