फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cremation of two dead bodies will be possible, one each in electrical crematorium

कानपुर: एक साथ दो शवों का हो सकेगा अंतिम संस्कार, विद्युत शवदाह गृह में बनेगा एक-एक और क्रीमटोरीअम

Tue, 04 Aug 2020 04:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cremation of two dead bodies will be possible, one each in electrical crematorium
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के भैरव घाट और भगवत दास घाट विद्युत शवदाह गृह में जल्द ही एक साथ दो-दो शवों के अंतिम संस्कार हों सकेंगे। नगर निगम ने इन दोनों शवदाह गृहों में एक-एक और  क्रीमटोरीअम (अंतिम संस्कार के लिए विशेष रूम) बनाने के लिए एक हफ्ते में टेंडर कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में ही होता है। इसके चलते भैरव घाट और भगवत दास घाट विद्युत शवदाह गृह में पहले की तुलना में 10 गुना से भी ज्यादा शवों के अंतिम संस्कार होने लगे हैं। अंतिम संस्कार के लिए आए दिन परिजनों  तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के शव लेकर आने वाली डॉक्टरों की टीमों को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर नगर निगम ने इन दोनों विद्युत शवदाहगृहों में एक साथ दो-दो शवों का अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया है। अभी दोनों जगह एक बार में एक-एक शव का ही अंतिम संस्कार होता है। एक शव के अंतिम संस्कार में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं।  नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि इन दोनों विद्युत शवदाहगृहों की क्षमता जल्द दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह कार्य 15वें वित्त आयोग से मिलने वाले धन से कराने की योजना थी, लेकिन इसमें कई महीने लग सकते हैं। इसलिए अब इसे 14वें वित्त आयोग से ही कराने का निर्णय लिया है। पूर्व में स्वीकृत कुछ कम जरूरी कार्यों को निरस्त कर करीब 60 लाख रुपये बचाए जाएंगे। जल्द टेंडर कराने के भी निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed