{"_id":"695955c2f5f530b31c0e7813","slug":"kanpur-couple-swindles-rs-40-lakh-by-offering-franchises-and-promising-investments-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फ्रेंचाइजी देकर निवेश के नाम पर दंपती ने हड़पे 40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फ्रेंचाइजी देकर निवेश के नाम पर दंपती ने हड़पे 40 लाख रुपये
Sat, 03 Jan 2026 11:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
किदवईनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
किदवईनगर थाना क्षेत्र के साकेतनगर निवासी कारोबारी शुभम जेटली की पत्नी साक्षी शर्मा ने एक दंपती पर फ्रेंचाइजी देकर 40 लाख रुपये निवेश के नाम पर हड़पने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी ने उनके पति को अपनी पत्नी से दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित साक्षी ने पुलिस को बताया कि उनके पति अक्तूबर 2024 में अहिरवां के सदानंदनगर निवासी पंकज पांडेय के संपर्क में आए। इसके बाद पंकज अपनी पत्नी अपूर्वी निगम के साथ आने-जाने लगा। पंकज ने विश्वास में लेकर बताया कि वह एंजेल वन में मैनेजर है और उसकी फ्रेंचाइजी 1.50 लाख में दे देगा। इस पर उन्होंने पति के नाम पर फ्रेंचाइजी ली।
विज्ञापन
नवंबर 2024 को पति के खाते से च्वाइस इक्यूटी ब्रोकिंग प्रा़इवेट लिमिटेड में पांच लाख रुपये डाले। कई बार में खुद के खाते से एंजेल वन में पांच लाख डाले। फिर कंपनी से कुछ मुनाफा भी उन्हें मिला। पंकज ने विश्वास में लेकर खाते में 20 लाख डलवाए। दिसंबर 2024 में उनके व पति के खाते से कुल 40 लाख रुपये निवेश कराया लेकिन कुछ समय बाद पैसा आना बंद हो गया। रकम वापस मांगी तो दंपती ने टालमटोल शुरू कर दिया। पति ने पुलिस से शिकायत की चेक देकर पैसे लौटाने का वादा किया। मामला ऑपरेशन महाकाल में भी पहुंचा। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राम ने बताया कि दंपती पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन