{"_id":"62b039bc273c6a3bf22592f4","slug":"kanpur-couple-ate-medicines-in-family-dispute-husband-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Couple Ate Poison: लव मैरिज...फिर बीमारी, अब परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Couple Ate Poison: लव मैरिज...फिर बीमारी, अब परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Mon, 20 Jun 2022 02:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:42 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में दंपती के दवाइयों की ओवर डोज लेने का मामला सामने आया है। जिसमें पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के चकेरी अहिरवां में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे पति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। चकेरी निवासी गोपाल वैश्य (30) शटरिंग का काम करता था। करीब एक साल पहले उसने ग्वालियर की रहने वाली रूपा से प्रेम विवाह किया था।
दोनों छह माह से अहिरवां के राजा मार्केट निवासी आदित्य द्विवेदी के मकान में किराए पर रह रहे थे। रविवार दोपहर आपसी विवाद के बाद दोनों ने घर में रखी दवाएं खा लीं। घटना में गोपाल की मौत हो गई। वहीं, महिला को कांशीराम अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत ठीक है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया है। मकान मालिक के अनुसार सोमवार सुबह जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा।

दोनों जमीन पर पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते दोनों ने खौफनाक कदम उठाया। अहिरवां चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनके कमरे में मिर्गी और नशीली दवाएं मिली हैं। आशंका है कि उन्होंने दवाओं का ओवर डोज ले लिया है। जिससे उनकी मौत हो गयी है। वहीं महिला के होश में आने के बाद मामले की सही जानकारी हो सकेगी।