{"_id":"689240f25194347e12038823","slug":"kanpur-couple-arrested-for-fraud-of-rs-24-11-lakh-in-the-name-of-selling-a-house-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मकान बेचने के नाम पर 24.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मकान बेचने के नाम पर 24.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दंपती गिरफ्तार
Tue, 05 Aug 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना
- फोटो : अमर उजाला
सेनपश्चिम पारा पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 24.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दंपती को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गोपालनगर निवासी शिवम यादव ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि स्वर्ण नगरी दहेली सुजानपुर निवासी सागर सिंह और उनकी पत्नी रत्ना ने मकान बेचने के नाम पर 17 मार्च 2024 से 22 अप्रैल 2024 के बीच 24.11 लाख रुपये सागर के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए।
इसके बाद रजिस्ट्री किए बिना दंपती मकान में ताला डालकर चले गए थे। पीड़ित उनके पैतृक घर गोविंद नगर पहुंचा जहां उनकी मां और भाई ने कोई जानकारी नहीं दी। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर 10 जुलाई 2024 को दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी दंपती को गाजियाबाद आदित्य वार्ड सिटी बी लक्जुरिया स्टेट स्थित मकान से गिरफ्तार किया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।