{"_id":"614d6e3f8ebc3e02dd1e8331","slug":"kanpur-countryside-two-students-who-went-for-a-picnic-drowned-in-river-bodies-of-both-were-found-after-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: पिकनिक मनाने गए दो छात्र नदी में डूबे, 24 घंटे बाद मिले दोनाें के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: पिकनिक मनाने गए दो छात्र नदी में डूबे, 24 घंटे बाद मिले दोनाें के शव
Fri, 24 Sep 2021 11:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
नदी में डूबा
- फोटो : सांकेतिक चित्र
कानपुर देहात में सेंगुर नदी मेें गुरुवार को डूबे दोनों छात्रों के शव शुक्रवार को मिल गए। गुरुवार को दोनों छात्रों के डूबने के बाद देर शाम तक गोताखोरों ने दोनों की तलाश की थी। शुक्रवार को भी सुबह से जब शवों को ढूंढना शुरु किया गया तब जाकर दाेनों के शव बरामद हुए।
मूसानगर क्षेत्र के सरौटा गांव के पास पिकनिक मनाने गए छात्र अर्पित यादव 16 व सुमित यादव गुरुवार को सेंगुर नदी मेें डूब गए थे। गोताखोरों ने उनकी तलाश की। दूसरे दिन शुक्रवार को अर्पित का शव घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर व सुमित का शव चतरीपुरवा गांव के पास नदी में उतराता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।