{"_id":"61521f428ebc3e4af03066ec","slug":"kanpur-countryside-teenager-hanged-herself-in-her-house-in-suspicious-condition-akbarpur-news-knp654873395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : संदिग्ध हालत में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : संदिग्ध हालत में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
डेरापुर। उदनापुर गांव निवासी किशोरी ने संदिग्ध हालात में घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उदनापुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद की पुत्री आरती (17) ने सोमवार को घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से काफी देर तक पुत्री के न निकलने पर परिजनों ने देखा तो वह फंदे से लटकी दिखी।
जब तक घर वालों ने उसे नीचे उतारा आरती की मौत हो चुकी थी। मौत पर परिजन रोते बिलखते रहे। दोपहर बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का सेंगुर नदी डेरापुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी तिरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों को भेजकर जानकारी कराई जाएगी।