{"_id":"615a06e48ebc3e7637774816","slug":"kanpur-countryside-roads-of-many-villages-of-sarwankheda-waiting-to-be-pothole-free-for-many-years-akbarpur-news-knp656122080","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : कई साल से गड्ढामुक्त होने का इंतजार कर रहीं सरवनखेड़ा के कई गांव की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : कई साल से गड्ढामुक्त होने का इंतजार कर रहीं सरवनखेड़ा के कई गांव की सड़कें
विज्ञापन
निनायां-अहिरानी मार्ग की उखड़ी गिट्टियां। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा। गड्ढामुक्त अभियान हर गांव तक पहुंचेगा या नहीं इस पर ग्रामीणों को संशय है। इसकी वजह है कि कई सालों से उखड़ी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है जबकि गड्ढामुक्त अभियान हर साल चलाया जाता है। इस बार ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं कि कई वर्षों से उखड़े मार्ग शायद इस अभियान में दुरुस्त हो जाएं।
डीएम ने 15 सितंबर से लेकर 15 नवंबर तक सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकांश सड़कों का हाल जस का तस है।
सरवनखेड़ा क्षेत्र के गांवों को जाने वाली बदहाल सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार स्थानीय विधायक व अधिकारियों से ग्रामीणों ने सड़कों के निर्माण की मांग लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार अभियान में गांव की सड़कों की अनदेखी की जाती है।
मदा का पुरवा जाने वाली सड़क जर्जर
गजनेर रायपुर मुख्य मार्ग से मदा का पुरवा गांव जाने वाली सड़क बीस साल पहले मंडी समिति ने बनवाई थी। इसके बाद दोबारा इसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। सड़क के बोल्डर तक उखड़ कर बाहर आ गए हैं। बोल्डर में दोपहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
भदेसा मार्ग के गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत
गजनेर रायपुर मार्ग से भदेसा गांव तक पांच किलोमीटर की सड़क करीब दस साल पहले बनवाई गई थी। सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से डूढ़ादेव, भदेसा, रघुनाथपुर, शीतलपुर गांव के लोग आवागमन करते हैं। कई जगह सड़क का नामोनिशान मिट गया है।
पांच साल में उखड़ा निनायां अहिरानी मार्ग
पांच वर्ष पूर्व बनवाई गई निनायां-अहिरानी सड़क में जगह जगह गड्ढे हैं। इससे लोगों का आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। करीब चार किलोमीटर की इस सड़क में पुल के पास तो काफी दूर तक सड़क का नामोनिशान मिट गया है। दोपहिया वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं।
भैंथाना मार्ग के गड्ढों में भर जाता पानी
रायपुर गजनेर मुख्य मार्ग से भैंथाना जाने वाली दो किमी सड़क में गड्ढे हो गए हैं। कई जगह सड़क के गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे बाइक, साइकिल लेकर निकलने में परेशानी है। वहीं पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। करीब 25 साल से बदहाल सड़क की एक भी बार मरम्मत नहीं हो पाई है।
सरवनखेड़ा की बदहाल सड़कों की जानकारी की है। सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। गड्ढामुक्त अभियान के निर्धारित समय 15 नवंबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। - शाह-ए-आलम, एई लोक निर्माण विभाग