फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Countryside : Pregnant and young man died of fever, so far 93 people have lost their lives

कानपुर देहात : बुखार से गर्भवती व युवक ने दम तोड़ा, अब तक 93 लोगों की जा चुकी जान

Tue, 09 Nov 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Countryside : Pregnant and young man died of fever, so far 93 people have lost their lives
जिला अस्पताल में डेंगू और मलेरिया वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बुखार से हिसावां गांव की गर्भवती व गुटैया निवासी युवक की मौत हो गई। जिले में डेंगू व बुखार से अब तक 93 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के हिसावां गांव निवासी मुनेश कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका (23), बेटा अनुज (02) व मां सरला देवी (55) को चार दिन पहले बुखार आया था। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद आराम न मिलने पर सभी को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार की रात प्रियंका की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह नौ माह की गर्भवती थी। सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेश नाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कराई जाएगी। इसी तरह रूरा क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रवि (22) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज से आराम न मिलने पर पिता राकेश शुक्रवार को उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। जहां रविवार की रात को उपचार के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि दोनों जगहों पर स्वास्थ्य टीम भेजकर बुखार पीड़ित मरीजों का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed