{"_id":"627c124024babc3c3c08d709","slug":"kanpur-countryside-every-month-the-electricity-department-is-being-hit-by-eight-lakhs-akbarpur-news-knp6962689174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः बिजली विभाग को हर माह कटियाबाज लगा रहे आठ लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः बिजली विभाग को हर माह कटियाबाज लगा रहे आठ लाख की चपत
विज्ञापन
कानपुर देहात। बस्ती में खुले तारों व मीटर बाईपास के जरिये कटियाबाज हर माह 13.5 मिलियन यूनिट बिजली चोरी कर करीब आठ लाख की चपत विभाग को लगा रहे है। इधर प्रयास के बाद भी लाइनलॉस कम नहीं हो रहा है।
जिला मुख्यालय पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में 20 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। जनपद में करीब दो लाख से अधिक कनेक्शन हैं। 47 उपकेंद्रों से हर माह करीब 90 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की जाती है।
इधर कटियाबाज सीधे एलटी लाइनों से तार जोड़कर या फिर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हैं। विभागीय जानकारों के अनुसार करीब 13.5 मिलियन यूनिट बिजली हर माह चोरी होती है। उपभोक्ताओं को केवल 76.5 मिलियन यूनिट बिजली ही मिल पाती है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि अप्रैल में 48 करोड़ राजस्व का लक्ष्य मिला था। इसमें से 40 करोड़ राजस्व वसूला जा सका। प्रति माह करीब आठ करोड़ राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।